Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

पीएम सूर्यघर योजना: आपके घर के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम रहेगा परफेक्ट, यह रहा कैलकुलेशन का आसान तरीका’

आजकल बिजली की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जरूरत के चलते, सोलर पैनल लगवाना एक स्मार्ट चॉइस बन गया है। खासकर, पीएम सूर्यघर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी ने इस विकल्प को और भी आकर्षक बना दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आपके घर के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम परफेक्ट रहेगा? इस आर्टिकल में हम आपको एक आसान कैलकुलेशन तरीका बताएंगे जिससे आप सही सोलर सिस्टम चुन सकें।

residential solar capacity calculation

घर की बिजली खपत का करें अंदाजा 

सबसे पहले आपको अपने घर की बिजली खपत का अंदाजा लगाना होगा। इसके लिए आप अपने पिछले कुछ महीनों के बिजली बिल को देख सकते हैं। यह जानकारी आपको kW में मिलेगी। औसतन एक सामान्य घर की बिजली खपत 200-300 यूनिट्स प्रति महीने हो सकती है।

उदाहरण: अगर आपके घर में हर महीने 300 यूनिट्स बिजली की खपत होती है, तो इसका मतलब है कि आपको हर दिन औसतन 10 यूनिट्स की जरूरत होती है।

कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए? 🤔

अब जब आपको अपने घर की बिजली खपत का अंदाजा हो गया है, तो आप यह तय कर सकते हैं कि आपको कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए। सामान्य तौर पर, 1 kW का सोलर सिस्टम लगभग 4-5 यूनिट्स बिजली प्रति दिन पैदा करता है।

उदाहरण: मान लीजिए, आपके घर में हर महीने की बिजली खपत लगभग 300 यूनिट्स है। इसका मतलब है कि आपकी दैनिक खपत लगभग 10 यूनिट्स (300 यूनिट्स ÷ 30 दिन) होगी।

अब, जैसा कि पहले बताया गया है, 1 kW का सोलर सिस्टम प्रति दिन लगभग 4-5 यूनिट्स बिजली पैदा करता है। तो, 10 यूनिट्स की दैनिक खपत को पूरा करने के लिए आपको लगभग 2.5 kW का सोलर सिस्टम चाहिए होगा।

सोलर सिस्टम कैलकुलेशन टेबल 

नीचे दी गई टेबल की मदद से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके घर के लिए कितना बड़ा सोलर सिस्टम चाहिए:

बिजली खपत (महीने में यूनिट्स)दैनिक खपत (यूनिट्स)आवश्यक kW का सोलर सिस्टम
200 यूनिट्स6.7 यूनिट्स1.5 kW
300 यूनिट्स10 यूनिट्स2.5 kW
400 यूनिट्स13.3 यूनिट्स3.5 kW
500 यूनिट्स16.7 यूनिट्स4.5 kW
600 यूनिट्स20 यूनिट्स5 kW

जगह का भी रखें ध्यान 

सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए आपके पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए। 1kW के सोलर पैनल के लिए लगभग 100 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार 2kw के लिए 200 वर्ग फीट और 3kw के लिए 300 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होगी। इस बात का ध्यान रखें कि आपके रूफटॉप पर पर्याप्त जगह है या नहीं।

बजट का रखें ध्यान 

सोलर सिस्टम लगवाने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें। सोलर पैनल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, लेकिन औसतन 1 kW का सोलर सिस्टम ₹45,000 से ₹60,000 तक का हो सकता है। हालांकि, पीएम सूर्यघर योजना के तहत आपको 60% की सब्सिडी भी मिलती है, जिससे यह खर्च काफी कम हो जाएगा।

आप अपने सोलर की क्षमता के हिसाब से निम्न टेबल के अनुसार सब्सिडी की राशि देख सकते है – 

कुल खर्च की गणना:

सोलर सिस्टम क्षमता (kW)कुल लागत (₹)सब्सिडी (₹)अंतिम खर्च (₹)
1kw₹50,000₹30,000₹20,000
2 kW₹1,00,000₹60,000₹40,000
3 kW₹1,50,000₹78,000₹72,000
5 kW₹2,50,000₹78,000₹1,72,000

इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस

सोलर पैनल्स इंस्टॉलेशन के बाद लगभग 25 साल तक चलते हैं। इनकी मेंटेनेंस भी कम होती है, बस समय-समय पर सफाई की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी और टैक्स बेनिफिट्स का फायदा उठाकर आप सोलर सिस्टम को और भी सस्ता कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – 👉 फ्री सोलर रूफटॉप के बारे में सम्पूर्ण जानाकरी

👉 सोलर पैनल की सबसे बेस्ट कंपनी कौन सी है? देखे लिस्ट यहाँ

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “पीएम सूर्यघर योजना: आपके घर के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम रहेगा परफेक्ट, यह रहा कैलकुलेशन का आसान तरीका’”

Leave a Comment